राष्ट्रपति ने 'पुस्तकालय महोत्सव' का उद्घाटन किया

  • 07 Aug 2023

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 5 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में 'पुस्तकालय महोत्सव' का उद्घाटन किया।

  • यह महोत्सव, संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया।
  • दो दिन के इस महोत्सव में विश्वभर के प्रसिद्ध पुस्तकालयों की विशेषताओं को दर्शाया गया।
  • पुस्तकालय महोत्सव का उद्देश्य पुस्तकालयों के विकास और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना तथा पढ़ने की संस्कृति को विकसित करना है।
  • 'एक राष्ट्र, एक डिजिटल लाइब्रेरी' के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत की राष्ट्रीय वर्चुअल लाइब्रेरी विकसित की जा रही है।