गुजरात सरकार ने शेरों को ट्रैक करने के लिए 'सिंह सूचना' ऐप लांच किया

  • 12 Aug 2023

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 10 अगस्त, 2023 को विश्व शेर दिवस के अवसर पर 'सिंह सूचना' नामक एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

  • सिंह सूचना ऐप का प्रयोग कर आम लोग अपने क्षेत्रों में शेरों की गतिविधियों के बारे में सीधे वन विभाग को सूचित कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री ने एक शेर सफारी पार्क स्थापित किए जाने की भी घोषणा की।
  • यह सफारी पार्क गिर-सोमनाथ जिले के ऊना तालुका के नलिया-मांडवी गांव के समीप स्थापित किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार ने एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए 'प्रोजेक्ट लॉयन' के अंतर्गत 2900 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। एशियाई शेर केवल गुजरात में ही पाए जाते हैं।
  • 'प्रोजेक्ट लॉयन' के तहत शेरों के लिए एक प्रजनन केंद्र, एक अलगाव केंद्र और उन्हें समय पर उपचार प्रदान करने के लिए अधिक सुविधाएं स्थापित किया जाएगा।