रूस ने मून मिशन ‘लूना 25’ लॉन्च किया

  • 12 Aug 2023

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने 11 अगस्त, 2023 को अपना मून मिशन स्वदेश निर्मित ‘लूना 25 लॉन्च किया। लूना-25 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर 21 अगस्त तक उतरेगा।

  • रूस ने लूना -25 लैंडर को अमूर क्षेत्र में वोस्तोचन अंतरिक्ष बंदरगाह से लॉन्च किया।
  • लूना -25 लैंडर को सोयुज 2.1 बी रॉकेट से लॉन्च किया गया। इस रॉकेट की लंबाई 46.3 मीटर, डायमीटर 10.3 मीटर और वजन 313 टन के करीब है।
  • लूना-25 मिशन का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर ऑक्सीजन की खोज और आंतरिक संरचना पर रिसर्च करना है।
  • जबकि चंद्रयान-3 का लक्ष्य चांद की सतह पर सुरक्षित और नरम (सॉफ्ट) लैंडिंग करना है।
  • अब तक केवल तीन देश ही चांद पर सफल लैंडिंग में कामयाब रही है। इनमें सोवियत संघ (USSR), अमेरिका और चीन है।
  • भारत और रूस ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले उतरने का लक्ष्य रखा है।
  • लूना-25 लैंडर चांद पर करीब एक वर्ष तक काम करेगा, जबकि चंद्रयान-3 केवल दो हफ्ते तक ही काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।