'संवाद भूमि का-संवाद देश का' राष्ट्रीय मीडिया अभियान

  • 12 Aug 2023

ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने 11 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में 'संवाद भूमि का-संवाद देश का' राष्ट्रीय मीडिया अभियान का उद्घाटन किया।

  • इस अभियान का उद्देश्य भूमि अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण और भू सम्पत्तियों मानचित्रों के डिजिटलीकरण के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
  • अभियान के पहले चरण में राष्ट्रीय जेनेरिक दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण प्रणाली, डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई और कैक्टस परियोजना को शामिल किया गया है।
  • उप रजिस्ट्रार कार्यालयों के कम्प्यूटरीकरण के लिए राज्य सरकारों को 100% वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 2016 में डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
  • राष्ट्रीय जेनेरिक दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण प्रणाली (एनजीडीआरएस) के तहत राज्य-विशिष्ट अनुकूलन की सुविधा के साथ एक राष्ट्र एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है।
  • इस प्रणाली की शुरूआत के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में समय और धन की बचत होती है तथा पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो जाती है।