नेशनल स्‍पेस इनोवेशन चैलेंज 2023

  • 12 Aug 2023

नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के साथ मिलकर देश के स्कूली छात्रों के लिए ‘नेशनल स्पेस इनोवेशन चैलेंज 2023 प्रतियोगिता शुरू किया है।

  • प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच नवाचार और जिज्ञासा को बढ़ावा देना और उन्हें आधुनिक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
  • कक्षा 5 से 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग लेकर आधुनिक अंतरिक्ष तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार प्रस्तुत कर सकते हैं।