भारत के पूर्व फुटबॉलर मोहम्मद हबीब का निधन

  • 17 Aug 2023

भारत के पूर्व फुटबॉलर मोहम्मद हबीब का 15 अगस्त, 2023 को हैदराबाद में निधन हो गया। हबीब मोहन बागान के लिए खेलते थे।

  • खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए हबीब को वर्ष 1980 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2016 में ईस्ट बंगाल भारत गौरव पुरस्कार और 2018 में बंग विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
  • हबीब 1965-75 एक दशक तक फुटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हबीब को देश का ‘पहला पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी’ माना जाता है।
  • भारत के पूर्व कप्तान हबीब ने देश के लिए 35 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11 गोल किए।