डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक डॉक्‍टर वी एस अरूणाचलम का निधन

  • 17 Aug 2023

भारतीय वैज्ञानिक और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व महानिदेशक डॉ. वल्लमपादुगई श्रीनिवास राघवन अरुणाचलम का 16 अगस्त, 2023 को निधन हो गया।

  • अरुणाचलम सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी के संस्थापक और अध्यक्ष थे।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अरुणाचलम के योगदान के लिए उन्हें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1980), पद्म भूषण (1985) और पद्म विभूषण (1990) से सम्मानित किया गया था।
  • 2015 में, वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें डीआरडीओ के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • अरुणाचलम डीआरडीओ का नेतृत्व करने वाले और वैज्ञानिक सलाहकार का पद संभालने वाले पहले वैज्ञानिक बने।
  • अरुणाचलम ने 1982 से 1992 तक केंद्रीय रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य किया।

सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी (सीएसटीईपी) :- वर्ष 2005 में स्थापित यह एक गैर-लाभकारी थिंक-टैंक है। इस संस्था का दृष्टिकोण प्रौद्योगिकी-सक्षम नीति विकल्पों के साथ राष्ट्र को समृद्ध करना है।