हुंडई ने जनरल मोटर्स के तालेगांव प्लांट का अधिग्रहण किया

  • 17 Aug 2023

हुंडई मोटर इंडिया ने 16 अगस्त, 2023 को जनरल मोटर्स के तालेगांव (महाराष्ट्र) प्लांट का अधिग्रहण करने के लिए एक परिसंपत्ति खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • हुंडई का इस प्लांट में मैन्युफेक्चरिंग परिचालन 2025 में शुरू करने की योजना है।
  • वर्तमान में हुंडई की चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर में एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट है।
  • तालेगांव प्लांट के अधिग्रहण के साथ, हुंडई का लक्ष्य अपनी वार्षिक उत्पादन क्षमता को 10 लाख यूनिट तक बढ़ाना है।
  • यह प्लांट भारतीय बाजार के लिए इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • तालेगांव प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,30,000 यूनिट्स की है।
  • हुंडई ने 2023 की पहली छमाही में अपनी उत्पादन क्षमता 7.50 लाख यूनिट्स से बढ़ाकर 8.20 लाख यूनिट्स सालाना कर ली है।