नौसैन्य युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ का जलावतरण

  • 18 Aug 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 अगस्त, 2023 को भारतीय नौसेना के नए स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस विंध्यगिरी’ का जलावतरण किया।

  • राष्ट्रपति ने इसे हुगली नदी के तट पर कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड केंद्रमें लॉन्च किया।
  • प्रोजेक्ट 17A पोत को युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है।
  • प्रोजेक्ट 17A के तहत कुल सात युद्धपोत का निर्माण होना था, जिसमें विंध्यगिरि छठा युद्धपोत है।
  • पहले पांच युद्धपोत का जलावतरण 2019 और 2022 के बीच हुआ था।
  • इस प्रोजेक्ट के सभी फ़्रिगेट के नाम भारत की पर्वत श्रृंखलाओं पर रखे गए है - नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी और विंध्यगिरी।
  • प्रोजेक्ट 17A युद्धपोत एक गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है, जिसकी लंबाई 149 मीटर है।
  • इस युद्धपोत का वजन करीब 6670 टन होता है और यह 28 नॉट्स की स्पीड से गति कर सकता है।
  • जल, वायु और भूमि तीनों प्रकार की चुनौतियों से निपटने में यह युद्धपोत सक्षम है।