जून में 20.27 लाख नए श्रमिकों का ईएसआई योजना में पंजीकरण

  • 18 Aug 2023

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 17 अगस्त, 2023 को जारी आंकड़ों में बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अन्तर्गत जून 2023 माह में 20 लाख 27 हजार से अधिक नए कामगारों ने पंजीकरण कराया है।

  • आंकड़ों के अनुसार जून के महीने में लगभग 24,298 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है। इसे ईएसआई की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत लाया गया है।
  • जून में जोड़े गए 20.27 लाख कर्मचारियों में से 9.77 लाख 25 साल के आयु वर्ग के हैं। यह कुल संख्या का 48.22 प्रतिशत है।
  • जून माह में ईएसआईसी के साथ 3.87 लाख महिला सदस्यों का पंजीकरण कराया गया।
  • कुल 71 ट्रांसजेंडर कामगारों ने भी इस योजना के तहत पंजीकरण कराया है।