रूस की एक कोर्ट ने गूगल पर तीस लाख रूबल का जुर्माना लगाया

  • 18 Aug 2023

रूस की एक कोर्ट ने यूक्रेन संघर्ष के बारे में इंटरनेट पर उपलब्ध कथित गलत जानकारी हटाने में विफल रहने के लिए गूगल पर 17 अगस्त, 2023 को तीस लाख रूबल (32,000 डॉलर) का जुर्माना लगाया है।

  • कोर्ट ने गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब को संघर्ष से जुडी गलत जानकारी देने वाले वीडियो नहीं हटाने का दोषी पाया।
  • गूगल को उन वीडियो को नहीं हटाने का भी दोषी पाया गया, जो नाबालिगों के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
  • यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाइयों के बारे में ‘‘झूठी जानकारी’’ समझी जाने वाली सामग्री को हटाने में विफल रहने के लिए एप्पल और विकिपीडिया पर भी अगस्त की शुरुआत में जुर्माना लगाया था।
  • रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से, सैन्य अभियान की किसी भी आलोचना या सवाल उठाने वालों को दंडित करने के लिए कई उपाय किए हैं।