69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023

  • 25 Aug 2023

24 अगस्त, 2023 को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। आर माधवन निर्देशित रॉकेट्री - द नाम्बी इफेक्ट को वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मानों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए आलिया भट्ट और कृति सेनन को संयुक्त रूप से चुना गया।
  • द कश्मीर फाइल्स को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची -

बेस्ट फीचर फिल्म

रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स

बेस्ट हिंदी फिल्म

सरदार उधम

बेस्ट एक्टर

अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)

बेस्ट एक्ट्रेस

आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट डायरेक्शन

निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

पंकज त्रिपाठी (मिमी)

स्पेशल जूरी अवॉर्ड

शेरशाह

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन

डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)

नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म

द कश्मीर फाइल्स

बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर

सरदार उधम सिंह

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

सरदार उधम सिंह

बेस्ट एडिटिंग

गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट कोरियोग्राफी

आर आर आर

बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी

सरदार उधम सिंह

बेस्ट मेल सिंगर

काल भैरव