देश की पहली सोलर सिटी ‘सांची’

  • 07 Sep 2023

6 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की पहली सोलर सिटी सांची का लोकार्पण किया।

  • सांची में कार्बन उत्सर्जन कम करना एवं नेट जीरो शहर बनाने का लक्ष्य है।
  • सांची में नागौरी पहाड़ी पर 5.5 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर प्लांट लगाया गया है। यहां 3 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
  • ये सौर पैनल 2.3 लाख पेड़ों के बराबर हैं। इसके प्रयोग से सालाना 13,747 टन कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी।
  • सांची में रेलवे स्टेशन, स्कूल, सरकारी कार्यालय, स्ट्रीट लाइट जैसे तमाम संस्थानों में रूफ टॉप सोलर पैनल लगाए गए हैं। घरों में भी सोलर स्टडी लैम्प का प्रयोग किया जा रहा है।
  • नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विकास निगम द्वारा बिजली की खपत कम करने के लिए 1800 घरों में एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट आदि उपकरणों का न्यूनतम दरों में वितरण किया जाएगा।