विकलांग व्यक्तियों के सशक्तीकरण हेतु 5 राज्यों के साथ अमेजन इंडिया का समझौता

  • 07 Sep 2023

अमेजन इंडिया ने 6 सितंबर, 2023 को रोजगार योग्य विकलांग व्यक्तियों (PwD) के साथ जुड़ने और मुख्यधारा के कार्यबल में उनकी भागीदारी को सक्षम करने के लिए 5 राज्य सरकारों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • ये राज्य हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु हैं।
  • इस साझेदारी के माध्यम से, अमेजन अपने ऑपरेशंस नेटवर्क में दिव्यांगजनों के लिए सहायता, ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण और एक समावेशी कार्य वातावरण की पेशकश करेगा।