जापान ने 'मून स्नाइपर' चंद्र लैंडर SLIM को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया

  • 08 Sep 2023

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने 7 सितंबर, 2023 को 'मून स्नाइपर' चंद्र लैंडर स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।

  • प्रक्षेपण H2A रॉकेट के द्वारा दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।
  • यह मिशन चांद की सतह पर फरवरी 2024 में लैंड करेगा।
  • जापान का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर अपने लक्ष्य स्थल के 100 मीटर के भीतर SLIM को उतारना है।
  • संभावित लैंडिंग साइट मेयर नेक्टारिस (Mare Nectaris) है, जिसे चांद का समुद्र कहा जाता है। यह चांद पर सबसे ज्यादा अंधेरे वाला धब्बा कहा जाता है।
  • SLIM में एडवांस्ड ऑप्टिकल और इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी लगी है।
  • SLIM एक छोटा अंतरिक्ष यान है, जिसकी ऊंचाई 2.4 मीटर, लंबाई 2.7 मीटर और चौंड़ाई 1.7 मीटर है।
  • यदि SLIM लैंडर चांद पर सफलतापूर्वक उतरता है, तो इससे जापान चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला विश्व का पांचवां देश बन जाएगा।