द वैक्सीन वॉर: टाइम स्क्वायर पर गाना लॉन्च करने वाली पहली भारतीय फिल्म

  • 08 Sep 2023

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसका गाना 5 सितंबर, 2023 को टाइम्स स्क्वायर पर लॉन्च किया गया है।

  • फिल्म कोरोना महामारी पर आधारित है जिसमें दिखाया गया कि कैसे देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई।
  • फिल्म का शीर्षक गीत 'सृष्टि से पहले', जिसमें ऋग्वेद के श्लोक शामिल है, में ब्रह्मांड के निर्माण का वर्णन किया गया था, न्यूयॉर्क में कथक के रूप में प्रस्तुत किया गया था।
  • टाइम्स स्क्वायर पर, अभिनेत्री अर्चना जोगलेकर और उनकी नृत्य अकादमी के छात्रों द्वारा एक प्रदर्शन किया गया था और इसे प्रसिद्ध कथक उस्ताद द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था।
  • 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है।
  • 'द वैक्सीन वॉर' में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में हैं।