जॉन फॉसे को साहित्य का नोबेल पुरस्कार-2023

  • 06 Oct 2023

स्वीडिश अकादमी ने 5 अक्टूबर, 2023 को नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे (Jon Fosse) को वर्ष 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।

  • यह पुरस्कार उनके अभिनव नाटकों और गद्य साहित्य के लिए प्रदान किया जाएगा, जो अनकही भावनाओं को आवाज देते हैं।
  • जॉन फॉसे ने उपन्यासों को एक ऐसी शैली में लिखा है जिसे 'फॉसे मिनिमलिज्म' के नाम से जाना जाता है।
  • उनके द्वारा लिखित नाटकों में प्रमुख हैं – समवन इज गोइंग टू कम होम (Someone is Going to Come Home), दि नेम (The Name), दि चाइल्ड (The Child), मदर एंड चाइल्ड (Mother and Child)
  • उनकी किताबों को 40 से ज्यादा भाषाओं में अनुवादित किया जा चुका है।
  • उनका पहला उपन्यास 'रेड, ब्लैक' (Red, Black) वर्ष 1983 में और पहला नाटक 'समवन इज गोइंग टू कम' (someone is Going to Come Home) वर्ष 1992 में प्रकाशित हुआ था।
  • फॉसे ने अपना पहला उपन्यास रेड एंड ब्लैक में आत्महत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर लिखा था।