डॉ. जोयीता गुप्‍ता को स्पिनोजा पुरस्‍कार

  • 06 Oct 2023

भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉक्टर जोयीता गुप्ता को विज्ञान के क्षेत्र में नीदरलैंड्स के सर्वोच्च सम्मान, स्पिनोजा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • जोयीता को आधिकारिक रूप से यह पुरस्कार इसके लिए चुने गए एक अन्य वैज्ञानिक टोबी कियर्स के साथ 4 अक्टूबर, 2023 को प्रदान किया गया।
  • नीदरलैंड अनुसंधान परिषद ने 7 जून, 2023 को इन पुरस्कारों की घोषणा की थी।
  • जोयीता को न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया पर केंद्रित उनके वैज्ञानिक कार्य के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्पिनोजा पुरस्कार, विज्ञान के क्षेत्र में नीदरलैंड का सर्वोच्च सम्मान है।
  • इस पुरस्कार को ‘डच नोबेल पुरस्कार’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • जोयीता को पुरस्कार के रूप में वैज्ञानिक अनुसंधान पर खर्च करने के लिए 1.5 मिलियन यूरो प्रदान किए गए।
  • स्पिनोज़ा पुरस्कार, प्रसिद्ध डच वैज्ञानिक और दार्शनिक बारूक स्पिनोज़ा के नाम पर 1995 में स्थापित किया गया था।