नरगिश मोहम्मदी को वर्ष 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार

  • 07 Oct 2023

स्वीडिश अकादमी ने 6 अक्टूबर, 2023 को ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिश मोहम्मदी को वर्ष 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की।

  • नरगिस मोहम्मदी को यह पुरस्कार ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और मानवाधिकार और स्वतंत्रता के लिए किये गए उनके प्रयास के लिए प्रदान किया गया है।
  • नरगिस, ईरान में मृत्यु दंड को खत्म करने और कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए वकील और पैरोकार भी रही हैं।
  • मोहम्मदी 13 बार जेल गईं हैं और 5 बार दोषी करार दिया गया, उन्हें 31 साल कारावास की सजा सुनाई गई है।
  • नरगिस मोहम्मदी ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और डिफेंडर ऑफ ह्यूमन राइट्स सेंटर (DHRC) की उपाध्यक्ष हैं।
  • मोहम्मदी नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला हैं और वर्ष 2003 में शिरीन एबादी के बाद यह पुरस्कार जीतने वाली दूसरी ईरानी महिला हैं।
  • नरगिस की किताब 'व्हाइट टॉर्चर: इंटरव्यूज़ विद ईरानी वूमेन प्रिज़नर्स' को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और मानवाधिकार फोरम में रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के लिए पुरस्कृत किया गया है।
  • वर्ष 1901 से 2023 के बीच नोबेल शांति पुरस्कार अब तक 104 बार दिया गया है। इन नोबेल पुरस्कार विजेताओं में 111 लोग और 30 संगठन शामिल हैं।