भारत तीसरे कार्यकाल के लिए AIDB का अध्यक्ष

  • 07 Oct 2023

भारत को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIDB) के अध्यक्ष के रूप में 6 अक्टूबर, 2023 को फिर से चुना गया।

  • भारत इससे पूर्व 2018-2021 और 2021-2023 में एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIDB) जनरल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष के रूप में दो कार्यकाल पूर्ण कर चुका है।
  • AIDB, यूनेस्को के तत्वावधान में 1977 में स्थापित एक विशिष्ट क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है।
  • भारत AIDB के संस्थापक सदस्यों में से एक है।
  • इस संगठन में वर्तमान में 44 देशों के 92 सदस्य संगठन शामिल हैं, जिनमें 26 सरकारी सदस्य (देश) शामिल हैं, जिनका प्रतिनिधित्व 48 प्रसारण प्राधिकरण और प्रसारक एवं 44 सहयोगी (संगठन) करते हैं।
  • इनमें एशिया, प्रशांत, यूरोप, अफ्रीका, अरब देशों और उत्तरी अमेरिका के 28 देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व है।
  • भारत का सार्वजनिक सेवा प्रसारक, ‘प्रसार भारती’ AIDB में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक प्रतिनिधि निकाय है।