चितरंजन त्रिपाठी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के नए निदेशक नियुक्त

  • 07 Oct 2023

प्रसिद्ध रंगकर्मी, निर्देशक और गायक चितरंजन त्रिपाठी को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का स्थायी निदेशक नियुक्त किया गया है। त्रिपाठी की नियुक्ति 6 अक्टूबर, 2023 की गई।

  • NSD ने 5 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद त्रिपाठी को स्थायी निदेशक नियुक्त किया है।
  • त्रिपाठी प्रोफेसर रमेश चन्द्र गौड़ का स्थान लेंगे जो NSD का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
  • राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के स्थायी निदेशक के रूप में त्रिपाठी 12वें निदेशक हैं।
  • राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय विश्व के अग्रणी नाट्य प्रशिक्षण संस्थाओं में से एक और भारत में अपनी तरह का एकमात्र संस्थान है।
  • NSD की स्थापना संगीत नाटक अकादमी द्वारा उसकी एक इकाई के रूप में वर्ष 1959 में की गई थी।
  • त्रिपाठी ने ‘धौली एक्सप्रेस’ और ‘मुख्यमंत्री’ जैसी उड़िया फिल्मों का निर्देशन किया है।
  • उड़िया फिल्मों के अलावा, चितरंजन ने कई हिंदी धारावाहिकों और वेब सीरीज में भी अभिनय किये हैं।
  • नेटफ्लिक्स पर ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज में चितरंजन ने ‘त्रिवेदी’ का किरदार निभाया था।