रोको-टोको अभियान

  • 18 Jul 2020

12 जुलाई, 2020 को कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के खिलाफ अपनी लड़ाई में, मध्य प्रदेश सरकार ने आगामी दिनों में ‘रोको-टोको’ नाम से एक अभियान शुरू करने की घोषणा की। यह अभियान उन लोगों पर केंद्रित होगा, जो मध्य प्रदेश राज्य में मास्क नहीं पहन रहे हैं।

  • इसके तहत जिले के कलेक्टर द्वारा चयनित स्वैच्छिक संगठन उन लोगों को मास्क प्रदान करेंगे, जो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनते हैं और उनसे प्रति मास्क 20 रुपये की राशि वसूलेंगे।

  • चयनित संगठनों को 'जीवन शक्ति योजना' के तहत बनाए गए 100 मास्क क्रेडिट पर प्रदान किए जाएंगे।