नीला सत्यनारायण का निधन

  • 18 Jul 2020

महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण का 16 जुलाई, 2020 को मुम्‍बई में निधन हो गया। वे 72 वर्ष की थीं।

  • उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद 2009 से 2014 तक बतौर चुनाव आयुक्त राज्य में अपनी सेवाएं दी थी।

  • 1972 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रहीं सत्यनारायण ने उपन्यासों की 17 और कविता की 10 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया था। डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लड़के की माँ के रूप में उनके अनुभवों पर आधारित उनके आत्मकथात्मक कार्य 'वन फुल, वन हाफ' को साहित्य जगत में व्यापक रूप से सराहा गया।