वैश्विक भूख सूचकांक-2023

  • 14 Oct 2023

वैश्विक भूख सूचकांक-2023 (Global Hunger Index 2023) रिपोर्ट में 125 देशों की सूची में भारत को 111वां स्थान दिया गया है। इस सूचकांक में भारत वर्ष 2022 में 107वें स्थान पर था।

  • यह सूचकांक संयुक्त रूप से दो गैर सरकारी संगठनों आयरलैंड के कंसर्न वर्ल्डवाइड (Concern Worldwide) और जर्मनी के वेल्टहंगरहिल्फ (Welthungerhilfe) द्वारा 12 अक्टूबर, 2023 को प्रकाशित किया गया।
  • ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भूख को व्यापक रूप से मापने और ट्रैक करने का एक उपकरण है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :-

  • सूचकांक पर आधारित एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2023 में 28.7 अंक के साथ भारत में भूख का स्तर गंभीर है।
  • भारत में बाल कुपोषण की स्थिति (Child Wasting Rate) विश्व के सबसे अधिक देखी जा रही है और यह 18.7 प्रतिशत है।
  • भारत में अल्पपोषण की दर 16.6 प्रतिशत और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 3.1 प्रतिशत है।
  • 15 से 24 वर्ष की आयु की महिलाओं में एनीमिया की व्यापकता 58.1 प्रतिशत है।
  • बेलारूस, बोस्निया और हर्जेगोविना, चिली, चीन शीर्ष रैंक वाले देशों में शामिल हैं अर्थात यहां भुखमरी का स्तर निम्न है।
  • यमन, मेडागास्कर, मध्य अफ्रीकी गणराज्य सूचकांक में सबसे नीचे हैं।
  • समग्र विश्व के लिये GHI 2023 स्कोर 18.3 है, जिसे मध्यम (Moderate) माना जाता है, वर्ष 2015 के बाद से इसमें न्यूनतम सुधार हुआ है।
  • भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (102वें), बांग्लादेश (81वें), नेपाल (69वें) और श्रीलंका (60वें) ने सूचकांक में उससे बेहतर प्रदर्शन किया है।
  • ‘दक्षिण एशिया’ और ‘सहारा के दक्षिण में स्थित अफ्रीका’ विश्व के सर्वाधिक भुखमरी ग्रस्त क्षेत्रों में शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक का GHI स्कोर 27 है, जो गंभीर भूख का संकेत देता है।