16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस (ASC) कोच्चि में आयोजित

  • 14 Oct 2023

10-13 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS) द्वारा केरल के कोच्चि में 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस (ASC) आयोजित की गई।

  • कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन केरल में पहली बार किया गया है, जिसकी मेजबानी आईसीएआर केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (CMFRI) द्वारा की गई।
  • 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस (ASC) में प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री, वैज्ञानिक, नीति निर्माता, किसान एवं उद्यमी एकत्रित हुए।
  • 16वीं एएससी का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत की कृषि-खाद्य प्रणालियों को टिकाऊ उद्यमों में बदलने के बारे में एक वैज्ञानिक चर्चा उत्पन्न करना है।
  • कांग्रेस में 10 विषयगत क्षेत्रों पर चर्चा की गई।
  • इन विषयों में कृषि और इससे सम्बद्ध सभी मुद्दे तथा भूमि और पानी, कृषि उत्पादन प्रणाली, उत्पाद, कृषि मशीनरी, जलवायु कार्रवाई, अर्थशास्त्र, नवीकरणीय या वैकल्पिक ऊर्जा, सटीक खेती, वैकल्पिक कृषि, तटीय कृषि, अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी प्रणाली में स्थिरता के मुद्दे शामिल हैं।