पोंटस टेक्टोनिक प्लेट की खोज

  • 17 Oct 2023

बोर्नियो में प्राचीन चट्टानों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में पश्चिमी प्रशांत महासागर में 'पोंटस' (Pontus) नामक टेक्टोनिक प्लेट की खोज की गई।

  • यह एक लंबे समय से लुप्त छोटी टेक्टोनिक प्लेट है, जो पूर्वी गोलार्ध के उत्तरी भाग में स्थित है।
  • प्राचीन पोंटस महासागर से जुड़े होने के कारण इसे 'पोंटस प्लेट' नाम दिया गया।
  • इस टेक्टोनिक प्लेट का आकार एक समय लगभग 15 मिलियन वर्ग मील था, जो प्रशांत महासागर के लगभग एक चौथाई के बराबर है।
  • लाखों वर्षों में यह प्लेट धीरे-धीरे नष्ट हो गई और गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव के कारण निकटतम स्थित अन्य प्लेट के नीचे अवक्षेपित हो गई।