तमिलनाडु में नीलगिरि तहर के संरक्षण की परियोजना

  • 17 Oct 2023

तमिलनाडु सरकार ने अपने राजकीय पशु नीलगिरि तहर (बकरी की एक प्रजाति) का संरक्षण करने के लिए 12 अक्टूबर, 2023 को महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘नीलगिरि तहर परियोजना’ शुरू की।

  • स्थानीय रूप से ‘वराई आदु’ के नाम से चर्चित नीलगिरि तहर पश्चिमी घाट की एक लुप्तप्राय प्रजाति है।
  • नीलगिरि तहर खड़ी चट्टानों पर चढ़ने के दौरान गुरुत्वाकर्षण को मात देने के अपने कौशल के लिए जानी जाती है।
  • इन पहाड़ी बकरियों को "माउंटेन मोनार्क" कहा जाता है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य पारस्थितिकी के प्रति बेहतर समझ विकसित करना तथा नीलगिरि तहर का उसके ऐतिहासिक पर्यावासों में पुनर्वास सुनिश्चित करना है।
  • नीलगिरि तहर पर मंडरा रहे खतरों का समाधान करना एवं उसके बारे में लोगों को जागरूक भी इस परियोजना के उद्देश्यों में शामिल है।
  • नीलगिरि तहर पश्चिमी घाट की एक लुप्तप्राय प्रजाति है। नीलगिरि तहर का उल्लेख संगम तमिल साहित्य में मिलता है।