ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड का शुभारंभ

  • 17 Oct 2023

केंद्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने 16 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में ‘ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड’ (evreadyindia.org) का शुभारंभ किया।

  • थिंकटैंक ओएमआई फाउंडेशन के नीति और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा विकसित यह डैशबोर्ड एक नि:शुल्क डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
  • यह डैशबोर्ड, लोगों को चार्जिंग स्टेशनों का स्थान तथा गंतव्य तक पहुंचने से पहले चार्जिंग स्थान बुक करने में सक्षम बनाता है।
  • ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड से वर्ष 2022 और 2030 के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों में 45.5 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि होने का अनुमान है; साथ ही इससे भारत में 2030 तक 1.6 करोड़ ईवी की वार्षिक बिक्री होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।