फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मार्टी अहतिसारी का निधन

  • 17 Oct 2023

फ़िनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मार्टी अहतिसारी का 16 अक्टूबर, 2023 को निधन हो गया।

  • मार्टी अहतिसारी वर्ष 1994 से 2000 तक फिनलैंड के 10वें राष्ट्रपति थे।
  • अहतिसारी को अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में योगदान के लिए वर्ष 2008 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • अहतिसारी ने 1990 के दशक में कोसोवो से सर्बिया की वापसी, 1980 के दशक में नामीबिया की स्वतंत्रता की कोशिश और 2005 में इंडोनेशिया में आचे प्रांत की स्वायत्तता से संबंधित शांति समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • 1990 के दशक के अंत में उत्तरी आयरलैंड शांति प्रक्रिया में भी अहतिसारी की अहम भूमिका थी।
  • अहतिसारी को आतंकवादी समूह ‘आइरिश रिपब्लिकन आर्मी’ (IRA) की निरस्त्रीकरण प्रक्रिया की निगरानी का कार्य भी सौंपा गया था।