2064 दुनिया की आबादी चरम पर: लांसेट अध्ययन

  • 20 Jul 2020

15 जुलाई, 2020 को लांसेट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार 2064 में दुनिया की आबादी 9.73 बिलियन हो जाएगी, जो आबादी का चरम होगा।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसके बाद अगले 36 सालों में सदी के अंत तक यानि वर्ष 2100 तक यह आबादी घटकर 8.79 बिलियन रह जाएगी।

  • इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स और वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में 2018-2100 की अवधि के लिए 195 देशों को शामिल किया गया।

  • अनुमान के मुताबिक, वैश्विक प्रजनन दर (टीएफआर) 2017 में 2.37 के मुकाबले 2100 में 1.66 रह जाएगी।

  • 2100 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी (1.09 बिलियन) वाला देश होगा। भारत के बाद नाइजीरिया दूसरे (791 मिलियन), चीन तीसरे (732 मिलियन), अमेरिका चौथे (336 मिलियन और पाकिस्तान पांचवें स्थान (248 मिलियन) पर होगा।

  • 2048 में भारत की जनसंख्या चरम पर (1.6 बिलियन) होगी, इसके बाद यह लगातार घटकर 2100 में 1.09 बिलियन हो जाएगी।

  • सदी के अंत तक 2.37 बिलियन लोग 65 साल से अधिक उम्र के होंगे, जबकि 20 साल से कम उम्र के युवाओं की आबादी 1.70 बिलियन होगी।