कोच्चि में मत्स्य संपदा जागरूकता अभियान

  • 25 Oct 2023

भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग के अंतर्गत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी एंड ट्रेनिंग (NIFPHATT) ने 23 अक्टूबर, 2023 को कोच्चि में मत्स्य संपदा जागृति अभियान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

  • मत्स्य पालन विभाग ने 15 सितंबर 2023 को “मत्स्य संपदा जागरूकता अभियान” (MSJA) शुरू किया, जो मछली पालक किसानों और 3477 तटीय गांवों तक पहुंचने के लिए एक जनसम्पर्क कार्यक्रम है।
  • इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालन योजनाओं को बढ़ावा देना, विभिन्न मत्स्य पालन गतिविधियों का प्रदर्शन करना, मछुआरों और तटीय गांवों तक पहुंचना, मत्स्य पालन में विविध गतिविधियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और क्षेत्रीय उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करना है।