श्रीलंका द्वारा निःशुल्क वीज़ा पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

  • 27 Oct 2023

श्रीलंका ने हाल ही में 7 देशों- भारत, रूस, चीन, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के नागरिकों को निःशुल्क वीजा देने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है।

  • यह परियोजना इन देशों के विदेशी नागरिकों को 31 मार्च, 2024 तक मुफ्त में वीजा प्राप्त करने की अनुमति देगी।
  • उपरोक्त देशों के पर्यटकों से वीज़ा जारी करने के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा। वे हवाई अड्डे पर आगमन पर एक विशेष फॉर्म भर सकते हैं या ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करना है, जो श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करेगा।