अमोल मजूमदार : भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

  • 27 Oct 2023

मुंबई के पूर्व कप्तान और घरेलू क्रिकेट के विशेषज्ञ अमोल मजूमदार को हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में चयनित किया गया।

  • बीसीसीआई की 3 सदस्यीय (सुलक्षणा नाईक, अशोक मलहोत्रा और जतिन परांजपे) क्रिकेट सलाहकार समिति ने इस पद के लिए अमोल मजूमदार के नाम की सिफारिश की थी।
  • भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद दिसंबर 2022 से खाली था।
  • दिसंबर 2022 से हृषिकेश कानिटकर अंतरिम कोच के रूप में कार्य कर रहे थे।
  • मजूमदार ने 171 प्रथम श्रेणी मैचों में 30 शतकों के साथ 11,167 रन बनाए और 14 टी-20 मैच भी खेले हैं।