थाईलैंड ने भारतीय नागरिक को बिना वीजा यात्रा करने की सुविधा प्रदान की

  • 02 Nov 2023

अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए, थाईलैंड ने भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीज़ा आवश्यकताओं को माफ कर दिया है। 10 नवंबर, 2023 से भारतीय बिना वीजा के थाईलैंड की यात्रा कर सकते हैं और वहां 30 दिनों तक रह सकते हैं।

  • भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए थाईलैंड में वीज़ा-मुक्त पहुंच 10 नवंबर, 2023 से 10 मई, 2024 तक उपलब्ध है।
  • हाल ही में श्रीलंका ने भारत सहित 6 अन्य देश- चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के आगंतुकों के लिए अपनी वीज़ा-मुक्त प्रवेश पहल की घोषणा की थी।
  • श्रीलंका सरकार ने 31 मार्च 2024 तक अपने देश में भारतीय पर्यटकों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश देने का निर्णय लिया है।
  • हेनले एंड पार्टनर्स के नवीनतम पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
  • इस सूची में वीज़ा-मुक्त यात्रा, वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइज़ेशन (ईटीए) जैसी सुविधाएं प्रदान करने वाले देश शामिल हैं।