समसामयिकी -19 October 2022
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप चर्चित व्यक्ति
सुश्री भारती दास
18 अक्टूबर, 2022 को सुश्री भारती दास नई ‘महालेखा नियंत्रक’ (Controller General of Accounts-CGA) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
- 1988 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) अधिकारी हैं| इन्हें भारत सरकार द्वारा वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के रूप में नियुक्त किया गया है| उनकी नियुक्ति 18 अक्टूबर, 2021 से प्रभावी है।
- ये भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 27वीं महालेखा नियंत्रक (सीजीए) हैं। महालेखा नियंत्रक ही लेखांकन (Accounting) मामलों पर केंद्र सरकार का ‘प्रधान सलाहकार’ होता है।
- सीजीए को ही तकनीकी रूप से सुदृढ़ प्रबंधन लेखा प्रणाली की स्थापना एवं प्रबंधन करने और केंद्र सरकार के खातों को तैयार करने एवं प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
- सीजीए को ही केंद्र सरकार के लिए राजकोष नियंत्रण और आंतरिक अंकेक्षण (audit) करने की भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप चर्चित व्यक्ति
उल्फ क्रिस्टर्सन
17 अक्टूबर, 2022 को स्वीडन की संसद द्वारा ‘परंपरावादी मॉडरेट पार्टी’ के नेता उल्फ क्रिस्टर्सन को नए प्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचित गया है।
- क्रिस्टर्सन 176 के मुकाबले 173 मतों से चुने गए। स्वीडन डेमोक्रेट पार्टी इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रही।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप सम्मलेन/बैठक
राष्ट्रीय पर्यटक पुलिस योजना सम्मेलन
19 अक्टूबर, 2022 को गृह मंत्रालय और पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (Ministry of Home Affairs and the Bureau of Police Research and Development) के समन्वय द्वारा नई दिल्ली में एक समान पर्यटक पुलिस योजना के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। पर्यटन मंत्रालय, गृह मंत्रालय और पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के समन्वय से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया|
उद्देश्य- विदेशी और घरेलू पर्यटकों को पर्यटन स्थलों में और उसके आसपास सुरक्षित पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करना है।
महत्वपूर्ण बिंदु –
- पर्यटक पुलिस व्यवस्था को विकसित करने के लिए देशभर में एक समान पर्यटक पुलिस योजना को लागू करना है।
- पर्यटन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो और राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों के प्रशासन को एक मंच पर लाना है|
- इस सम्मलेन में उपयुक्त भूमिकाओं, जिम्मेदारियों और प्रशिक्षण पहलुओं के साथ पर्यटक विशिष्ट पुलिस व्यवस्था विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप सम्मलेन/बैठक
उद्योग 4.0 राष्ट्रीय सम्मेलन
7अक्टूबर, 2022 को ‘उद्योग 4.0 भविष्य की चुनौतियां’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन गुजरात, केवड़िया के एकता नगर नामक स्थान पर किया गया।
उद्देश्य- भारत के विनिर्माण क्षेत्र में उद्योग 4.0 को बढ़ावा देना, रणनीतियों को समझने और 2030 तक विकास एवं प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए सिस्टम, उत्पादों और प्रक्रियाओं को सक्षम करने के लिए उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों को सक्षम करना है।
महत्वपूर्ण बिंदु-
- उद्योग 4.0 पर राष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों, युवा उद्यमियों और नीति निर्माताओं के बीच एक नया सामंजस्य स्थापित होगा।
- उद्योग 4.0 विनिर्माण/उत्पादन और संबंधित उद्योगों और मूल्य निर्माण प्रक्रियाओं का डिजिटल परिवर्तन है। इसका उपयोग चौथी औद्योगिक क्रांति के साथ किया जाता है|
- यह मुख्यत: इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), बाधा रहित इंटरनेट कनेक्टिविटी, तीव्र गति वाली संचार तकनीकियों और 3डी प्रिंटिंग जैसे अनुप्रयोगों पर आधारित है, जिसके अंतर्गत अधिक डिजिटलीकरण तथा उत्पादों, वैल्यू चेन, व्यापार मॉडल को एक-दूसरे से अधिकाधिक जोड़ने की परिकल्पना की गई है।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप सम्मलेन/बैठक
90वीं इंटरपोल महासभा
18 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमन्त्री ने स्थानीय हितों के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान किया।
महत्वपूर्ण बिंदु -
- इंटरपोल की इस महासभा को 18 से 21 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई। इस बैठक में 195 इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए, जिनमें देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
- लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक हुई है; यह पिछली बार वर्ष 1997 में आयोजित की गई थी।
- भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के समारोह के साथ नई दिल्ली में 2022 में इंटरपोल महासभा की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव को महासभा द्वारा बहुमत से स्वीकार कर लिया गया था।
- यह आयोजन पूरी दुनिया को भारत की कानून-व्यवस्था की प्रणाली के सर्वोत्तम तौर-तरीकों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
- महासभा इंटरपोल की सर्वोच्च नियंत्रक संगठन है और इसके कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए वर्ष में एक बार बैठक करती है।
इंटरपोल-
- अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन को इंटरपोल के नाम से भी जाना जाता है।
- यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है। इसका मुख्यालय लियोन (फ्रांस) में है।
- दुनिया भर में इसके 7 क्षेत्रीय ब्यूरो हैं तथा सभी 194 सदस्य देशों में इसके एक-एक राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो स्थापित हैं।
पीआईबी न्यूज आर्थिक
रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2023-24
अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price -MSP) में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की है।
लक्ष्य- किसानों के लिए उचित पारिश्रमिक तय करना है।
महत्वपूर्ण बिंदु -
- सरकार द्वारा उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 की एमएसपी में वृद्धि की गई है।
- विपणन सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के 1.5 गुना के स्तर पर तय किया गया है।
विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के लिए एमएसपी(रुपये प्रति क्विंटल)
फसलें |
एमएसपी 2022-23 |
एमएसपी 2023-24 |
आरएमएस उत्पादन की |
एमएसपी में वृद्धि (पूर्ण) |
लागत से अधिक लाभ (प्रतिशत में)
|
गेहूं |
2,015 |
2,125 |
1,065 |
110 |
100 |
जौ |
1,635 |
1,735 |
1,082 |
100 |
60 |
चना |
5,230 |
5,335 |
3,206 |
105 |
66 |
मसूर |
5,500 |
6,000 |
3,239 |
500 |
85 |
सरसों |
5,050 |
5,450 |
2,670 |
400 |
104 |
कुसुंभ |
5,441 |
5,650 |
3,765 |
209 |
50 |
पीआईबी न्यूज पर्यावरण
वन्यजीव गैलरी "अरण्य"
7 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली में भारत के वन्यजीवों की विविधता दिखाने के लिए 'अरण्य' गैलरी का उद्घाटन किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य -
- कार्यक्रम में स्तनधारी जीवों और पक्षियों की एक पिक्चर गैलरी के माध्यम से भारत की समृद्ध जैव विविधता को प्रदर्शित किया गया।
- 2 अक्टूबर, 2022 को एक वार्षिक कार्यक्रम राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह भी शुरू हुआ, जो 9 अक्टूबर तक रहा। 68वें राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर नए कस्टम्स हाउस की दूसरी मंजिल वन्यजीवों को समर्पित की गई।
- इस अवसर पर पूरे देश के 21 सीमा शुल्क अधिकारियों को वन्यजीव अपराध कानून प्रवर्तन और संरक्षण के क्षेत्र में उनकी असाधारण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
पीआईबी न्यूज पर्यावरण
बांधवगढ़ वन अभ्यारण्य
हाल ही में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ वन अभ्यारण्य में अद्भुत पुरातात्विक अवशेषों का पता लगाया है।
प्राप्त हुए महत्वपूर्ण अवशेष -
- एएसआई को खोज के दौरान कलचुरी काल के 26 प्राचीन मंदिरों के अवशेष मिले हैं, जो 9वीं शताब्दी से 11वीं शताब्दी की हैं।
- खोज में 26 गुफाएं मिली हैं, जो 2री शताब्दी से 5वीं शताब्दी के मध्य की हैं और ज्यादातर बौद्ध धर्म से संबंधित हैं।
- 2 मठ, 2 स्तूप, 24 ब्राह्मी शिलालेख 2री शताब्दी से 5वीं शताब्दी के मध्य की 46 मूर्तियां, 20 बिखरे हुए अवशेष और 19 जल संरचनाएं 2री से 15वीं शताब्दी के मध्य की मिली हैं।
- इन अवशेषों में 46 मूर्तियों में से एक वराह मूर्ति भी है, जो सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक है।
- बांधवगढ़ बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र में करीब 170 वर्ग किमी के क्षेत्र में महीनों तक की खोज में इन प्राचीन अवशेषों का पता लगा है।
- इसमें 1938 के बाद पहली बार खोज का कार्य शुरू किया गया था।
संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप वेब पोर्टल/ऐप
पोर्टल 'भविष्य'
18 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री कार्यालय एवं भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से विकसित किए गए सिंगल इंटीग्रेटेड पेंशनर्स पोर्टल 'भविष्य' का शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया|
उद्देश्य- केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के जीवन में सुगमता लाना है।
महत्वपूर्ण बिंदु-
- भारतीय स्टेट बैंक अपने पेंशन सेवा पोर्टल 'भविष्य' को रिकॉर्ड समय में एकीकृत करने वाला पहला पेंशन वितरण बैंक बन गया है|
- 1 जनवरी, 2017 से केंद्र सरकार के सभी विभागों के लिए 'भविष्य' प्लेटफॉर्म अनिवार्य कर दिया गया था और वर्तमान में इस सिस्टम को 97 मंत्रालयों/विभागों के मुख्य सचिवालय से अटैच 815 कार्यालयों सहित 7,902 डीडीओ में सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।