वन्यजीव गैलरी "अरण्य"

  • 19 Oct 2022

7 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली में भारत के वन्यजीवों की विविधता दिखाने के लिए 'अरण्य' गैलरी का उद्घाटन किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • कार्यक्रम में स्तनधारी जीवों और पक्षियों की एक पिक्चर गैलरी के माध्यम से भारत की समृद्ध जैव विविधता को प्रदर्शित किया गया।
  • 2 अक्टूबर, 2022 को एक वार्षिक कार्यक्रम राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह भी शुरू हुआ, जो 9 अक्टूबर तक रहा। 68वें राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर नए कस्टम्स हाउस की दूसरी मंजिल वन्यजीवों को समर्पित की गई।
  • इस अवसर पर पूरे देश के 21 सीमा शुल्क अधिकारियों को वन्यजीव अपराध कानून प्रवर्तन और संरक्षण के क्षेत्र में उनकी असाधारण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।