रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2023-24

  • 19 Oct 2022

अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price -MSP) में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की है।

लक्ष्य- किसानों के लिए उचित पारिश्रमिक तय करना है।

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • सरकार द्वारा उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 की एमएसपी में वृद्धि की गई है।
  • विपणन सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के 1.5 गुना के स्तर पर तय किया गया है।

विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के लिए एमएसपी(रुपये प्रति क्विंटल)

फसलें

एमएसपी

2022-23

एमएसपी

2023-24

आरएमएस उत्पादन की
लागत 2023-24

एमएसपी में वृद्धि (पूर्ण)

लागत से अधिक लाभ (प्रतिशत में)

गेहूं

2,015

2,125

1,065

110

100

जौ

1,635

1,735

1,082

100

60

चना

5,230

5,335

3,206

105

66

मसूर

5,500

6,000

3,239

500

85

सरसों

5,050

5,450

2,670

400

104

कुसुंभ

5,441

5,650

3,765

209

50