सुश्री भारती दास

  • 19 Oct 2022

18 अक्टूबर, 2022 को सुश्री भारती दास नई ‘महालेखा नियंत्रक’ (Controller General of Accounts-CGA) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

  • 1988 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) अधिकारी हैं| इन्हें भारत सरकार द्वारा वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के रूप में नियुक्त किया गया है| उनकी नियुक्ति 18 अक्टूबर, 2021 से प्रभावी है।
  • ये भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 27वीं महालेखा नियंत्रक (सीजीए) हैं। महालेखा नियंत्रक ही लेखांकन (Accounting) मामलों पर केंद्र सरकार का ‘प्रधान सलाहकार’ होता है।
  • सीजीए को ही तकनीकी रूप से सुदृढ़ प्रबंधन लेखा प्रणाली की स्थापना एवं प्रबंधन करने और केंद्र सरकार के खातों को तैयार करने एवं प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
  • सीजीए को ही केंद्र सरकार के लिए राजकोष नियंत्रण और आंतरिक अंकेक्षण (audit) करने की भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है।