समसामयिकी -28 October 2021

पीआईबी न्यूज विज्ञान-प्रौद्योगिकी

अभ्यास


रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 22 अक्टूबर, 2021 को ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), चांदीपुर से ‘अभ्यास’ (ABHYAS) नामक हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

(Image Source: PIB)

महत्वपूर्ण तथ्य: ‘अभ्यास’ हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट का इस्तेमाल कई मिसाइल सिस्टम के मूल्यांकन के लिए किया जा सकता है।

  • अभ्यास को DRDO के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE), बेंगलुरू द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
  • ‘अभ्यास’ उड़ान परीक्षण विकासात्मक उड़ान परीक्षणों के एक भाग के रूप में किया गया है।

विशेषताएं: यह गैस टर्बाइन इंजन द्वारा संचालित है, जिससे विमान सबसोनिक गति से लंबी उड़ान भर सकता है।

मार्गदर्शन और नियंत्रण के लिए उड़ान नियंत्रण कंप्यूटर (एफसीसी) के साथ नेविगेशन के लिए लक्ष्य विमान को MEMS आधारित जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली (आईएनएस) से लैस किया गया है।

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

डीएलएक्स1


अक्टूबर 2021 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर के शोधकर्ताओं ने एक विशेष जीन 'डीएलएक्स1' (DLX1) का पता लगाया है, जो जबड़े, कंकाल और अंतरातंत्रिकाणु (interneurons) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसकी प्रोस्टेट कैंसर की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

महत्वपूर्ण तथ्य: प्रोस्टेट कैंसर के रोगियों में DLX1 प्रोटीन का उच्च स्तर पाया जाता है, यही कारण है कि DLX1 प्रोटीन का उपयोग मूत्र-आधारित बायोमार्कर के रूप में किया गया है।

  • जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी कानपुर की प्रोफेसर डॉ. बुशरा अतीक के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की टीम ने पाया है कि DLX1 प्रोटीन की ट्यूमर की वृद्धि और विकास तथा शरीर के अन्य अंगों में कैंसर के प्रसार (मेटास्टेसिस) में एक बड़ी भूमिका होती है।
  • उन्होंने प्रोस्टेट कैंसर के विकास और मेटास्टेसिस में DLX1 प्रोटीन की भूमिका का पता लगाने के लिए चूहों के मॉडल का इस्तेमाल किया।
  • एंड्रोजन रिसेप्टर (Androgen receptor) प्रोस्टेट कैंसर के विकास को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है। उच्च एण्ड्रोजन रिसेप्टर सिग्नलिंग वाले लगभग 70% रोगियों में भी DLX1 प्रोटीन का उच्च स्तर पाया जाता है।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप पुरस्कार/सम्मान

तमिल फिल्म 'कूझंगल' ऑस्कर 2022 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि


  • फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा गठित 15 सदस्यीय चयन समिति के अध्यक्ष शाजी एन करुण ने 23 अक्टूबर, 2021 को नवोदित निर्देशक पीएस विनोथराज की तमिल फिल्म ‘कूझंगल’ (कंकड़) को ऑस्कर 2022 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में घोषित किया है।
  • चयन होने पर फिल्म अगले साल सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के अकादमी पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी।
  • थॉमस विंटरबर्ग द्वारा निर्देशित डेनिश फिल्म अदर राउंड ने 2021 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म पुरस्कार जीता था।
  • 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह 27 मार्च, 2022 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जाएंगे।
  • विग्नेश शिवन और नयनतारा द्वारा निर्मित 'कूझंगल' फिल्म में मायके चली गई पत्नी को वापस लाने के लिए एक शराबी पिता गणपति और उनके बेटे वेलु की यात्रा दिखाई गई है।
  • इस साल की शुरुआत में, कूझंगल ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम 2021 के 50वें संस्करण में प्रतिष्ठित 'टाइगर पुरस्कार' भी जीता था।
  • हाल के वर्षों में ऑस्कर के लिए भारत की प्रविष्टियों में लिजो जोस पेलिसरी की ‘जल्लीकट्टू’ (ऑस्कर 2021) और जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ (ऑस्कर 2020) शामिल हैं।
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकन की अंतिम सूची में जगह बनाने वाली भारतीय फिल्म मदर इंडिया (1958), सलाम बॉम्बे (1989) और आशुतोष गोवारिकर की लगान (2001) थी।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान

भारतीय सेना की टीम ने कैंब्रियन गश्ती अभ्यास में जीता स्वर्ण पदक


भारतीय सेना की '4/5 गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स)' की एक टीम ने 13 से 15 अक्टूबर, 2021 तक ब्रिटेन के ब्रेकन, वेल्स में आयोजित ‘कैम्ब्रियन सैन्य गश्ती (पेट्रोल) अभ्यास’ में स्वर्ण पदक हासिल किया।

(Image Source: Hindustan Times)

  • उद्देश्य: सेना के नेतृत्व, आत्म-अनुशासन, साहस, शारीरिक सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का आकलन करना।
  • ब्रिटिश सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल सर मार्क कार्लेटन-स्मिथ ने टीम के सदस्यों को स्वर्ण पदक प्रदान किया।
  • यूनाइटेड किंगडम की सेना द्वारा आयोजित कैम्ब्रियन सैन्य गश्ती (पेट्रोल) अभ्यास को मानवीय सहनशक्ति, टीम भावना की अंतिम परीक्षा माना जाता है।
  • इस अभ्यास में कुल 96 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें दुनिया भर से विशेष बलों और प्रतिष्ठित रेजिमेंटों का प्रतिनिधित्व करने वाली 17 अंतरराष्ट्रीय टीमें भी शामिल थीं।
  • इस अभ्यास को कभी-कभी दुनियाभर की सेनाओं के बीच 'सैन्य पेट्रोलिंग के ओलंपिक' (Olympics of Military Patrolling) के रूप में जाना जाता है।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप चर्चित दिवस

पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर)


महत्वपूर्ण तथ्य: इस दिवस की स्थापना उन पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से की गई है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

  • 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के पास हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के दस पुलिसकर्मियों को सम्मान देने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है।

राज्य समाचार उत्तर प्रदेश

रटौल आम को मिला जीआई टैग


उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में उगाए जाने वाले प्रसिद्ध ‘रटौल आम’ को 13 अक्टूबर, 2021 को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्रदान किया गया है।

(Image Source: Indiatimes.com)

  • आम का नाम रटौल गाँव के नाम से लिया गया है, जहाँ इसकी उत्पत्ति हुई थी। अपनी विशेष सुगंध और स्वाद के लिए लोकप्रिय, इस आम को पाकिस्तान द्वारा अपनी मूल उपज के रूप में भी दावा किया जाता है।
  • रटौल के आम मध्यम आकार के होते हैं, जिनका वजन औसतन लगभग 140-220 ग्राम होता है।
  • रटौल किस्म के आम को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में 5.5-7.5 पीएच (pH) मान के साथ रेतीली और दोमट मिट्टी में अच्छी तरह से उगाया जाता है।
  • रटौल आम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की तहसील खेकड़ा की रतौल, शेखपुरी, विनयपुर, मुबारिकपुर, तिगरी और लहछोड़ा में लगभग 85 हेक्टेयर भूमि में उगाया जाता है।

राज्य समाचार छत्तीसगढ़

राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 अक्टूबर, 2021 को रायपुर के पास चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना (Ram Van Gaman tourism circuit project) के पहले चरण का उद्घाटन किया।

  • 133.55 करोड़ की लागत से विकसित किए जा रहे पर्यटन परिपथ में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नौ स्थलों का विकास किया जा रहा है, ऐसा माना जाता है कि इस मार्ग का प्रयोग भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास के दौरान किया था।
  • इस पर्यटन परिपथ के माध्यम से, भक्त कोरिया जिले से सुकमा तक भगवान राम से संबंधित आध्यात्मिक स्मृति चिन्हों का अनुभव कर सकेंगे।
  • इस परियोजना में सीतामढ़ी हरचौका (कोरिया), रामगढ़ (सरगुजा), शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बालौदाबाजार), चंदखुरी (रायपुर), राजिम (गरियाबंद), सिहावा सप्तऋषि आश्रम (धमतरी), जगदलपुर (बस्तर) और रामाराम (सुकमा) विकसित किए जा रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री ने परियोजना के तहत पुनर्विकसित प्राचीन माता कौशल्या मंदिर का भी उद्घाटन किया। साथ ही मंदिर परिसर में स्थापित भगवान राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया।

राज्य समाचार केरल

केरल की एडयूर मिर्च और कुट्टीअट्टूर आम को जीआई टैग


केरल की 'एडयूर मिर्च' (Edayur Chilli) और 'कुट्टीअट्टूर आम' (Kuttiattoor Mango) को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्राप्त हुआ है।

(Image Source: The Hindu and Times of India)

एडयूर मिर्च: इसमें बहुत कम तीखापन होता है।

  • इसके लिए विशिष्ट पर्यावरण , मृदा परिस्थिति और खेती के पारंपरिक तरीकों की आवश्यकता होती है।
  • एडयूर मिर्च की खेती कम से कम 150 वर्षों से मलप्पुरम जिले में की जा रही है।

कुट्टीअट्टूर आम: यह कन्नूर जिले के कुट्टीअट्टूर और नजदीकी ग्राम पंचायतों का एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट पारंपरिक आम है।

  • यह आम अपने उत्कृष्ट स्वाद और आकर्षक नारंगी-पीले रंग के लिए प्रसिद्ध है। पकने पर इस पर दाग या धब्बे नहीं दिखाते हैं, जिससे यह बाजार में और अधिक आकर्षक हो जाता है।
  • इसे कन्नूर जिले के छोटे इलाकों में 'नांबियार मंगा', 'कन्नपुरम मंगा', 'कुंजीमंगलम मंगा' और 'वडक्कुमभागम मंगा' के नाम से भी जाना जाता है।

खेल समाचार चर्चित खेल व्यक्तित्व

स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी


1 अक्टूबर‚ 2021 को भारत की स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया धरती में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं हैं।

(Image Source: Deccan herald)

  • यह उपलब्धि उन्होंने क्वींसलैंड में कैरारा ओवल में एकमात्र डे- नाइट (गुलाबी गेंद) टेस्ट में हासिल की।
  • उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 127 रन और दूसरी पारी में 31 रन बनाए। वे इस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी रही।
  • वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं। उनसे पहले 1984 में संध्या अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में टेस्ट शतक (134 रन) लगाया था।

खेल समाचार चर्चित खेल व्यक्तित्व

रूपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास


टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के ऐतिहासिक कांस्य पदक विजेता अभियान में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ड्रैग-फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा ने 30 सितंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की।

(Image Source: https://www.onmanorama.com/)

  • देश के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग-फ्लिकर में से एक 30 वर्षीय रूपिंदर ने 223 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
  • रूपिंदर ने टोक्यो ओलम्पिक में जर्मनी के खिलाफ तीसरे स्थान के मैच में पेनल्टी स्ट्रोक सहित चार महत्वपूर्ण गोल किए।
  • 31 वर्षीय लाकड़ा टोक्यो में भारत की कांस्य पदक विजेता टीम के उप-कप्तानों में से एक थे।
  • लाकड़ा 2014 कीइंचियोन एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टीम और 2018 जकार्ता में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। लाकड़ा ने भारत के लिए 201 मैच खेले।

खेल समाचार टेनिस

सोफिया ओपन 2021


27 सितंबर से 3 अक्टूबर‚ 2021 तक सोफिया‚ बुल्गारिया में पुरुष टेनिस प्रतियोगिता ‘सोफिया ओपन 2021’ का आयोजन किया गया।

(Image Source: https://www.kk-99.top/)

  • सोफिया ओपन इनडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाने वाला एक टेनिस टूर्नामेंट है। यह 2021 एटीपी टूर की एटीपी वर्ल्ड टूर 250 सीरीज के हिस्से के रूप में सोफिया ओपन का छठा संस्करण था।

प्रतियोगिता परिणाम

  • पुरुष एकल: विजेता - जैनिक सिनर (इटली); उपविजेता - गेल मोनफिल्स (फ्रांस)।
  • पुरुष युगल: विजेता - जॉनी ओमारा और केन स्कुपस्की (दोनों ब्रिटेन); उपविजेता - ओलिवर मराच और फिलिप ऑसवाल्ड (दोनों आस्ट्रिया)।

खेल समाचार टेनिस

सैन डिएगो ओपन 2021


27 सितंबर से 3 अक्टूबर‚ 2021 तक सैन डिएगो (कैलिफोर्निया)‚ संयुक्त राज्य अमेरिका में पुरुष टेनिस प्रतियोगिता ‘सैन डिएगो ओपन 2021’ (San Diego Open 2021) का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता परिणाम

  • पुरुष एकल: विजेता - कैस्पर रुड (नॉर्वे); उपविजेता - कैमरून नोरी (ब्रिटेन)।
  • पुरुष युगल: विजेता - जोए सेलिसबरी और नील स्कुपस्की (दोनों ब्रिटेन); उपविजेता - जॉन पीयर्स (ऑस्ट्रेलिया) और फिलिप पोलासके (स्लोवाकिया)।