सामयिक - 01 June 2023

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

भारत के रक्षा निर्यात में 2014 से 23 गुना बढोत्‍तरी


भारत के रक्षा निर्यात ने करीब 23 गुना की वृद्धि दर्ज की है। भारत का रक्षा निर्यात 2013-14 में 686 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में लगभग 16 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

  • भारत से 85 से अधिक देशों को रक्षा सामग्री का निर्यात किया जा रहा है और 100 कंपनियां रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रही हैं।
  • सरकार ने पिछले नौ वर्षों में रक्षा निर्यात का बढावा देने के लिए अनेक नीतिगत उपाय किए हैं।
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत किये गए उपायों से देश में रक्षा उपकरणों के डिजाइन, विकास और विनिर्माण को उल्लेखनीय बढ़ावा मिला है।
  • वर्ष 2026 तक 40,000 करोड़ रुपए के रक्षा उपकरणों का निर्यात करना लक्ष्य है।
  • विदेशी स्रोतों से रक्षा खरीद पर खर्च 2018-19 में कुल व्यय के 46 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2022 दिसंबर में 36 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 किस भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने 29 मई, 2023 को नॉर्वे शतरंज ब्लिट्ज टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को हराया? -- गुकेश
 30 मई, 2023 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली? -- न्यायमूर्ति ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह
 कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 31 मई, 2023 को "प्रति बूंद अधिक फसल (पी डी एम सी)" पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कहाँ किया गया? -- नई दिल्ली
 भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत कब से कब तक जेनेवा, स्विट्जरलैंड स्थित आईएलओ मुख्यालय में रोजगार कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक आयोजित की जा रही है? -- 31 से 2 जून 2023
 सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) के प्रबंध निदेशक का पद भार हाल ही में किसने ग्रहण किया है ? -- अजय यादव
 हाल ही में प्रकाशित किस अमेरिकी मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार भारत, एशिया एवं वैश्विक विकास के लिए एक प्रमुख देश बन गया है? -- मॉर्गन स्टेनली
 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कब सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण क्षमता बनाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के कार्यक्रम को मंजूरी दी? -- 31 मई, 2023

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें