सामयिक - 05 June 2025
सामयिक खबरें पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
खिचन और मेनार रामसर स्थल में शामिल
4 जून 2025 को, भारत के दो और जलाशयों—खिचन (फलोदी) और मेनार (उदयपुर) को रामसर स्थलों की अंतरराष्ट्रीय सूची में शामिल किया गया, जिससे देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या 91 हो गई।
मुख्य तथ्य:
- नए रामसर स्थल: खिचन (फलोदी) और मेनार (उदयपुर), दोनों राजस्थान में स्थित हैं।
- कुल रामसर स्थल: इसके बाद भारत में रामसर स्थलों की संख्या 91 हो गई।
- राजस्थान में रामसर स्थल: अब राजस्थान में रामसर स्थलों की संख्या 4 है—खिचन, मेनार, सांभर झील और केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर) ।
- रामसर कन्वेंशन: रामसर कन्वेंशन आर्द्रभूमियों और उनके संसाधनों के संरक्षण और तर्कपूर्ण उपयोग के लिए एक अंतर-सरकारी संधि है। यह 1971 में ईरान के रामसर में हस्ताक्षरित किया गया था।
जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित होगी
4 जून 2025 को, भारत सरकार ने घोषणा की कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी और इसमें जाति गणना भी शामिल होगी।
मुख्य तथ्य:
- जनगणना के चरण :
- पहला चरण-जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी एवं हिमाच्छादित क्षेत्रों में 1 अक्टूबर 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा।
- दूसरा चरण- देश के अन्य भागों में जनगणना 1 मार्च 2027 से शुरू होगी।
- जाति गणना: इस जनगणना में पहली बार जाति और उप-जातियों की विस्तृत गणना की जाएगी, जिससे प्रत्येक जाति की संख्या का पता चलेगा।
- अधिसूचना: जनगणना की अधिसूचना 16 जून 2025 को राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी, जिससे जनगणना प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू होगी।
- पिछली जनगणना: भारत में अंतिम जनगणना 2011 में हुई थी; 2021 की जनगणना कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हो गई थी, जिससे 16 वर्षों के अंतराल के बाद जनगणना होगी।
- संवैधानिक प्रावधान : जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना होती है; यह विधेयक सरदार पटेल ने पेश किया था और संविधान अनुच्छेद 246 की संघ सूची में क्रमांक 69 पर सूचीबद्ध है।
- भारत की पहली तुल्यकालिक जनगणना: पहली तुल्यकालिक जनगणना 17 फरवरी, 1881 को ब्रिटिश शासन के तहत डब्ल्यू.सी. प्लौडेन (भारत के जनगणना आयुक्त) द्वारा करवाई गई।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने हाल ही में निम्न पुरापाषाण युग के प्रागैतिहासिक औजार की खोज किस स्थान पर की हैं? -- मंगर बानी (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का प्रमुख कार्य राष्ट्रीय महत्व के प्राचीन स्मारकों तथा पुरातत्वीय स्थलों और अवशेषों का रखरखाव करना है।) |
भारतजेन को भारत का पहला सरकार-वित्त पोषित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) क्यों कहा जाता है? -- यह 22 भारतीय भाषाओं के लिए पाठ, भाषण और छवियों को एकीकृत करता है। (भारतजेन कार्यक्रम एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ताविकसित करना है.) |
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? -- आलोक जोशी (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (National Security Advisory Board – NSAB) भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अंतर्गत कार्य करने वाली एक सलाहकार संस्था है। ) |
यूएसआईएसपीएफ ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2025 से किसे सम्मानित किया गया ? -- कुमार मंगलम बिड़ला। (यह एक गैर-लाभकारी संगठन है जो अमेरिका-भारत सामरिक और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देता है।) |
DIGIPIN (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) कोड में कितने वर्ण होते हैं? -- 10 अल्फ़ान्यूमेरिक वर्ण। (यह भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा IIT हैदराबाद और ISRO के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) के सहयोग से शुरू की गई एक नई, ओपन-सोर्स और भू-कोडित डिजिटल एड्रेसिंग प्रणाली है।) |
बर्च ग्लेशियर किस देश में स्थित है? -- स्विट्जरलैंड (बर्च ग्लेशियर स्विट्ज़रलैंड के लोचेंटल घाटी (Lötschental valley) में स्थित है। यह स्विट्ज़रलैंड के उत्तर में स्थित है) |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें