सामयिक - 28 May 2025
भारत में डुगोंग संरक्षण
28 मई, 2025 को विश्व डुगोंग दिवस के अवसर पर भारत में डुगोंग (Dugong dugon) संरक्षण की स्थिति, चुनौतियों और प्रयासों पर विशेष ध्यान दिया जा रह है।
मुख्य तथ्य:
- जैविक स्थिति: डुगोंग भारत के समुद्री पारिस्थितिक तंत्र में पाए जाने वाले एकमात्र शाकाहारी स्तनधारी हैं; यह मुख्य रूप से अंडमान-निकोबार द्वीप, मन्नार की खाड़ी, पाल्क बे और कच्छ की खाड़ी में पाए जाते हैं; भारत में इनकी संख्या मात्र 200 के आसपास रह गई है।
- संकट की स्थिति: IUCN रेड लिस्ट में डुगोंग को ‘वुल्नरेबल’ और भारत में ‘रीजनली एंडेंजर्ड’ घोषित किया गया है; इनकी जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्र दोनों में लगातार गिरावट आ रही है।
- प्रमुख खतरे: समुद्री घास (seagrass) आवास का क्षरण, आधुनिक मछली पकड़ने की तकनीक, बंदरगाह निर्माण, ड्रेजिंग, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, अवैध शिकार और मछली पकड़ने के जाल में फंसना; समुद्री घास का नुकसान डुगोंग के भोजन व प्रजनन दोनों के लिए घातक है।
- संरक्षण प्रयास: 2022 में भारत का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व (448.3 वर्ग किमी) तमिलनाडु के पाल्क बे में स्थापित; OMCAR फाउंडेशन, WII और तमिलनाडु वन विभाग द्वारा दीर्घकालिक निगरानी और समुद्री घास पुनर्स्थापन; भारत 1983 से CMS और 2008 से डुगोंग संरक्षण समझौते का सदस्य।
- समुद्री घास का महत्व: भारत में 516.59 वर्ग किमी समुद्री घास क्षेत्र है, जो हर साल 434.9 टन/वर्ग किमी CO₂ अवशोषित करता है; सबसे बड़ा क्षेत्र मन्नार की खाड़ी और पाल्क बे में; समुद्री घास मत्स्य, कार्बन संग्रहण और जैव विविधता के लिए आवश्यक।
इलेक्ट्रिक हंसा (E-Hansa): भारत का स्वदेशी इलेक्ट्रिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट
27 मई, 2025 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने घोषणा की कि भारत ने अगली पीढ़ी के दो-सीटर इलेक्ट्रिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट ‘इलेक्ट्रिक हंसा (E-Hansa)’ के विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्य तथ्य:
- स्वदेशी विकास: इलेक्ट्रिक हंसा का विकास बेंगलुरु स्थित CSIR-नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज़ (NAL) द्वारा किया जा रहा है; यह HANSA-3 (NG) ट्रेनर एयरक्राफ्ट कार्यक्रम का हिस्सा है।
- लागत लाभ: E-Hansa की अनुमानित लागत लगभग ₹2 करोड़ है, जो आयातित ट्रेनर एयरक्राफ्ट की तुलना में लगभग आधी है; इससे पायलट प्रशिक्षण के लिए किफायती स्वदेशी विकल्प उपलब्ध होगा।
- हरित उड्डयन: यह परियोजना भारत के ‘ग्रीन एविएशन’ लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है; इसमें ग्रीन/क्लीन एनर्जी फ्यूल का उपयोग किया जाएगा।
- प्रौद्योगिकी व नवाचार: मंत्री ने स्वदेशी तकनीकों के व्यावसायीकरण और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) बढ़ाने के लिए NRDC को BIRAC और IN-SPACe मॉडल अपनाने का निर्देश दिया।
- विशेषता : यह बैटरी संचालित, शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला, हल्का और एयरोडायनामिक डिज़ाइन वाला विमान है. इसकी उड़ान अवधि 2 घंटे, अधिकतम गति 200-250 किमी/घंटा है, और बैटरी 1-2 घंटे में चार्ज हो सकती है।
माउंट कंचनजंगा चढ़ाई पर आपत्ति
27 मई, 2025 को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर माउंट कंचनजंगा (8,586 मीटर) की चढ़ाई पर गहरी चिंता व्यक्त की, जो सिक्किम में धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से पवित्र माना जाता है।
मुख्य तथ्य:
- चढ़ाई का विवरण: अरुणाचल प्रदेश स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIMAS) की टीम ने 18 मई, 2025 को नेपाल की ओर से इस चोटी पर चढ़ाई की, जो विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है।
- धार्मिक महत्व: सिक्किम में इसे 'दो-गंगा' (पांच बर्फ़ीले खजाने) कहा जाता है और स्थानीय लोग इसे अध्यात्मिक देवता मानते हैं। यह UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।
- कानूनी प्रतिबंध: सिक्किम सरकार ने 1991 के पवित्र स्थल अधिनियम और 1998 व 2001 के अधिसूचनाओं के तहत चढ़ाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
- स्थानीय विरोध: सिक्किम भुटिया लेप्चा एपेक्स कमेटी (SIBLAC) ने इस चढ़ाई को कानून और सांस्कृतिक मान्यताओं का उल्लंघन बताया।
- माउंट कंचनजंगा : यह दुनिया का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत है , जिसकी ऊँचाई 28,169 फीट (8,586 मीटर) है। यह सिक्किम राज्य, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी नेपाल की सीमा पर पूर्वी हिमालय में स्थित है, जो सिक्किम के दार्जिलिंग से 46 मील (74 किमी) उत्तर-उत्तरपश्चिम में है। यह पर्वत ग्रेट हिमालय रेंज का हिस्सा है ।
हाल ही में चर्चा में रही गोंड चित्रकला को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है? -- थिंगना |
हाल ही में चर्चा में रहे, किलाउआ ज्वालामुखी किस अमेरिकी राज्य में स्थित है? -- हवाई राज्य |
हाल ही में चर्चा में रहे मोरिंगा की PKM1 किस्म का वैश्विक प्रभाव, विशेष रूप से अफ्रीकी महाद्वीप में, किन देशों में देखा गया है? -- सेनेगल, रवांडा और मेडागास्कर |
हाल ही में चर्चा में रहे, पूर्वी चीन सागर किन दो प्रमुख नदियों से जल प्राप्त करता है? -- पीली नदी (हुआंगहे) और यांग्त्से नदी (चांगजियांग) |
हाल ही में चर्चा में रहे, पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है? -- पंचायतों के समग्र विकास, प्रदर्शन और प्रगति का आकलन करना |
हाल ही में चर्चा में रहे, आईएनएस ब्रह्मपुत्र का निर्माण किस शिपबिल्डर द्वारा किया गया था? -- गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें