सामयिक - 26 May 2025
जापान को पीछे छोड़कर भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना
25 मई 2025 को, नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी दी कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
मुख्य तथ्य और आंकड़े:
- जीडीपी : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, भारत की नाममात्र जीडीपी 2025 (FY26) के लिए 4.187 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (4,187.017 अरब डॉलर) अनुमानित है, जो जापान की अनुमानित जीडीपी 4.186 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (4,186.431 अरब डॉलर) से थोड़ी अधिक है।
- अमेरिका, चीन और जर्मनी भारत से आगे : 2024 तक भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था; अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी भारत से आगे हैं।
- IMF के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) की अप्रैल 2025 रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है।
- भारत की प्रति व्यक्ति आय : IMF के अनुसार, भारत की प्रति व्यक्ति आय 2013-14 में 1,438 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2025 में 2,880 अमेरिकी डॉलर हो गई है।
- भारत की आर्थिक वृद्धि दर : IMF ने 2025 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.2-6.5% रहने का अनुमान लगाया है, जिससे भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
भारत-मालदीव आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी की समीक्षा
25 मई, 2025 को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके मालदीव के समकक्ष अब्दुल्ला खलील भारत-मालदीव व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के कार्यान्वयन की समीक्षा किया।
मुख्य तथ्य:
- यात्रा और प्रतिनिधिमंडल: मालदीव के विदेश मंत्री खलील एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। यह इस वर्ष उनकी भारत की तीसरी यात्रा है।
- दृष्टि दस्तावेज: भारत-मालदीव व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर दृष्टि दस्तावेज पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू द्वारा अपनाया गया था।
- उच्च स्तरीय कोर ग्रुप (HLCG) बैठक: खलील दूसरे उच्च स्तरीय कोर ग्रुप (HLCG) की बैठक में मालदीव का नेतृत्व करेंगे, जो भारत-मालदीव दृष्टि दस्तावेज के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की निगरानी करेगी।
- भारत की नीति में मालदीव का स्थान: विदेश मंत्रालय ने कहा कि मालदीव भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति और विजन 'महासागर' (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र उन्नति) में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
- संबंधों में तनाव और सुधार: नवंबर 2023 में मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद भारत और मालदीव के संबंधों में तनाव आया था, जब उन्होंने भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी की मांग की थी। हालांकि, अक्टूबर में दिल्ली दौरे के दौरान मुइज्जू ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया, जिससे संबंधों में सुधार हुआ।
पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में WHO के साथ भारत की साझेदारी
25 मई, 2025 को आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बीच पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों की वैश्विक स्थिति को बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
मुख्य तथ्य:
- समझौते का उद्देश्य: यह समझौता इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ हेल्थ इंटरवेंशन्स (ICHI) के तहत एक समर्पित पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल पर काम की शुरुआत को चिह्नित करता है।
- ICHI और ICD-11 का पूरक: ICHI, WHO के इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज (ICD-11) का पूरक है, जो उपचारों और स्वास्थ्य हस्तक्षेपों का दस्तावेजीकरण करता है। पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल के शामिल होने से आयुर्वेद, योग, सिद्ध और यूनानी प्रणालियों की चिकित्सा पद्धतियों को अब विश्व स्तर पर मानकीकृत शब्दों में मान्यता मिलेगी।
- लाभ: इस समझौते से आयुष सेवाओं के लिए पारदर्शी बिलिंग और उचित मूल्य निर्धारण, स्वास्थ्य बीमा कवरेज में आयुष उपचारों का सुचारू एकीकरण, बेहतर अस्पताल प्रबंधन, नैदानिकदस्तावेजीकरण और स्वास्थ्य अनुसंधान, और सबसे महत्वपूर्ण रूप से, आयुष हस्तक्षेपों तक अधिक वैश्विक पहुंच जैसे कई लाभ होंगे।
- समग्र प्रभाव: ICD-11 (रोगों के लिए) और नए ICHI मॉड्यूल (हस्तक्षेपों के लिए) का संयुक्त प्रभाव यह सुनिश्चित करेगा कि आयुष वैश्विक स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों का एक अभिन्न, साक्ष्य-आधारित और नीति-मान्यता प्राप्त हिस्सा बन जाए।
भारत फोरकास्ट सिस्टम
25 मई, 2025 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने भारत फोरकास्ट सिस्टम (Bharat Forecast System - BFS) का शुभारंभ किया, जिसे पांच महिला वैज्ञानिकों की टीम ने विकसित किया है। यह प्रणाली स्थानीय स्तर (पंचायत स्तर) तक 6 किमी रिज़ॉल्यूशन के साथ मौसम और वर्षा का पूर्वानुमान देने में सक्षम है।
मुख्य तथ्य:
- मॉडल का विकास: BFS का विकास पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) द्वारा किया गया; इसे पांच महिला वैज्ञानिकों ने स्वदेशी रूप से तैयार किया।
- उच्चतम रिज़ॉल्यूशन: यह प्रणाली 6 किमी रिज़ॉल्यूशन के साथ मौसम का पूर्वानुमान देने वाली विश्व की सबसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन प्रणाली है।
- उद्देश्य: प्रणाली का उद्देश्य चरम वर्षा की घटनाओं सहित स्थानीय मौसम पूर्वानुमान को सटीक बनाना और ग्राम/पंचायत स्तर तक मौसम की जानकारी पहुंचाना है।
- आर्थिक योगदान: IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने हाल के वर्षों में संभावित नुकसान रोककर और संभावित लाभ बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था को 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रत्यक्ष योगदान दिया है।
- महिला नेतृत्व: BFS का विकास पूरी तरह महिला वैज्ञानिकों की टीम द्वारा किया गया, जो ‘महिला-नेतृत्व विकास’ की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हाल ही में चर्चा में रही INSPIRE योजना किस मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है? -- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
हाल ही में चर्चा में रहे फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की 'ग्रे लिस्ट' को आधिकारिक तौर पर क्या कहा जाता है? -- बढ़ी हुई निगरानी के तहत क्षेत्राधिकार |
हाल ही में चर्चा में रही एलिसिला गिगेंटिया (Alicella gigantea) क्या है? -- एक विशालकाय एम्फीपोड क्रस्टेशियन |
लिथियम को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है, जो नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज है? -- सफेद सोना |
हाल ही में जारी ,'स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स एनिमल हेल्थ रिपोर्ट' के अनुसार, कितने प्रतिशत संक्रामक पशु रोगों में जूनोटिक क्षमता होती है? -- 47 प्रतिशत। |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें