सामयिक - 19 September 2023
राज्य सभा उपाध्यक्षों के पैनल में 50 प्रतिशत महिला सांसद
राज्य सभा के सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने 18 सितंबर, 2023 को घोषणा की कि उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें 50 प्रतिशत महिला सांसद हैं।
- 8 सदस्यीय पैनल में 4 महिला सदस्य होंगी, जिनमें भारतीय जनता पार्टी की सांसद कांता कर्दम, सुमित्रा बाल्मीक, गीता उर्फ चंद्रप्रभा और बीजू जनता दल की ममता मोहंता शामिल हैं।
- इनके अलावा कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह, आम आदमी पार्टी के नारायण दास गुप्ता, वाईएसआरसीपी के वी. विजयसाई रेड्डी और तृणमूल कांग्रेस के शांतनु सेन को समिति का सदस्य घोषित किया गया है।
- सभापति या उपसभापति की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष सदन की अध्यक्षता करने के पात्र होते हैं।
भारतीय निशानेबाज निश्चल ने 18 सितंबर, 2023 को रियो डी जेनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल स्पर्द्धा में कौन-सा पदक जीता? -- रजत |
भारतीय पुरुष हॉकी टीमअंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की नवीनतम विश्व रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंच गई है? -- तीसरे |
भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) ने 18 सितंबर, 2023 को अपने बेड़े में उन्नत उड़ान निरीक्षण प्रणाली से लैस कौन-से दो नए प्रकार के विमान शामिल किए हैं? -- B-360 |
रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर भारत-मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक 18 सितंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? -- नई दिल्ली |
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नई दिल्ली में भारत की G20 प्रेसीडेंसी पर किस नाम से एक ई-बुक का अनावरण किया? -- "पीपल्स G20" |
संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं ने 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को लागू करने पर कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कब एक घोषणा-पत्र को अपनाया? -- 18 सितंबर 2023 को |
18 अगस्त, 2023 को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल होने वाला भारत का 42वां स्थल कौन है? -- कर्नाटक के ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें