सामयिक - 22 May 2023
चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर
मध्य प्रदेश को जल-संसाधन के बेहतर उपयोग, जल-संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य के लिये राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 की ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
- सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी में नगर निगम चंडीगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
- यह पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा प्रदान किया गया है।
- इसका उद्देश्य जनता को पानी के महत्त्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिये प्रेरित करना है।
- चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत राज्यों, संगठनों, व्यक्तियों आदि को 11 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।
- राष्ट्रीय जल पुरस्कार ‘जल समृद्ध भारत’ की परिकल्पना को पूरा करने के काम में देश भर में राज्यों, ज़िलों, व्यक्तियों, संगठनों आदि द्वारा किये गए अनुकरणीय कार्यों के लिये दिये जाते हैं।
21 मई, 2023 को डेनमार्क के होल्गर रुन को हराकर इटली ओपन टेनिस में पुरुष सिंगल्स का खिताब किसने जीता है ? -- रुस के दानिल मेदवेदेव |
कजाख्स्तान की एलेना रेयबकीना ने इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला सिंगल्स खिताब किसे हराकर जीत लिया है? -- यूक्रेन की एंहेलिना कलिनिना |
चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार -2022 में किस राज्य ने पहला स्थान प्राप्त किया है? -- मध्य प्रदेश |
20 मई, 2023 को कर्नाटक के 30 वें मुख्यमंत्री के रूप में पद ओर गोपनीयता की शपथ किसने ली? -- सिद्धारमैया |
सतत विमानन इंधन के साथ भारत की पहली वाणिज्यिक यात्री उड़ान 19 मई, 2023 को कहाँ के लिए उड़ान भरी? -- पुणे से दिल्ली |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 मई, 2023 को कहाँ विश्व स्वास्थ्य सभा के 76वें सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया? -- स्विटजरलैंड के जिनेवा |
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 मई को नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग (एनएसीपी) के स्थायी परिसर की आधारशिला कहाँ रखी? -- गुजरात देवभूमि द्वारका जिले के ओखा |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें