सामयिक

खेल समाचार :

विश्व कप निशानेबाजी चैंपियनशिप में सरबजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता

मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के सरबजोत सिंह ने 22 मार्च 2023 को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में अजरबेजान के रुलसान लुनेव को 16-0 से पराजित कर पहला स्वर्ण पदक जीता।

  • इस चैंपियनशिप में, सरबजोत सिंह (253.2 अंक) और रुस्लान लुनेव (251.9) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर जबकि वरुण तोमर 250.3 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में चीन की ली जू ने स्वर्ण पदक जीता।
  • महिलाओं के वर्ग में जर्मनी की डोरेन वेनकम्प ने रजत और चीन की कियान वेई ने कांस्य पदक जीता।

हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर स्टेडियम

रायबरेली के हॉकी स्टेडियम को भारतीय टीम की हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर रखा गया है। यह उपलब्धि पाने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

  • एमसीएफ रायबरेली द्वारा हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ' (Rani's Girls Hockey Turf) कर दिया गया है।
  • रानी को इस वर्ष की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
  • रानी की कप्तानी में 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी। रानी रामपाल पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड प्रदान किया जा चुका है।
  • रानी रामपाल ने अपने इंटरनेशनल करियर में खेले गए 212 मुकाबलों में 134 गोल किये हैं। वह एक स्ट्राइकर हैं।
  • रानी टोक्यो ओलंपिक के बाद से चोट से जूझ रही थीं और उन्हें विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में जगह नहीं मिला था।

शेष भारत ने मध्य प्रदेश को हराकर ईरानी कप जीता

5 मार्च 2023 को ग्वालियर में शेष भारत की टीम ने मध्य प्रदेश को 238 रन से हराकर ईरानी कप जीता। शेष भारत लगातार दूसरी बार चैंपियन बना है।

  • शेष भारत की टीम 25वीं बार ईरानी कप जीता है।
  • इससे पहले वह 2019–20 सीजन में सौराष्ट्र को हराने में कामयाब रहा था। 2020–21 में कोरोना महामारी के कारण ईरानी कप का आयोजन नहीं हुआ था।
  • मध्य प्रदेश के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

ईरानी ट्रॉफी :- भारत की एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है। यह टूर्नामेंट वर्ष 1959-60 सीजन के दौरान रणजी ट्रॉफी चैंपियनशिप के 25 वर्ष पूरे होने पर, जेड. आर. ईरानी के नाम पर रखा गया था। यह क्रिकेट प्रतियोगिता वर्तमन रणजी ट्रॉफी विजेता और शेष भारतीय टीम के बीच सालाना खेला जाता है।

मैक्स वेरस्टैपेन ने बहरीन ग्रैंड प्रिक्स जीता ।

फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने 5 मार्च 2023 को बहरीन ग्रैंड प्रिक्स जीता।

  • 10वें प्रयास में खाड़ी राज्य में यह मैक्स वेरस्टैपेन की पहली जीत थी।
  • 2001 ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री में मेलबर्न में सप्ताहांत तक, 22 साल पहले शुरू हुए करियर में यह फॉर्मूला वन में उनकी रिकॉर्ड-बढ़ती 356 वीं जीत थी।

मैक्स एमिलियन वेरस्टैपेन ;- वेरस्टैपेन एक फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर हैं। वेरस्टैपेन 2021 और 2022 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन है। वह रेड बुल रेसिंग के साथ फ़ॉर्मूला वन में भाग लेता है। वेरस्टैपेन फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले पहले डच ड्राइवर और 34वें फॉर्मूला वन वर्ल्ड ड्राइवर्स चैंपियन हैं।

कर्नाटक ने संतोष ट्रॉफी जीती

5 मार्च 2023 को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में कर्नाटक ने मेघालय को 3-2 से हराकर 54 वर्षों में पहली बार संतोष ट्रॉफी जीती। यह संतोष ट्रॉफी का 76वां संस्करण था।

  • कर्नाटक के रॉबिन यादव को 'प्लेयर ऑफ द चैंपियनशिप' जबकि रजत पॉल लिंगदोह को गोलकीपर ऑफ़ चैंपियनशिप का अवार्ड मिला।
  • मेघालय की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची थी।
  • फाइनल से पहले हुए प्ले ऑफ मैच में सर्विसेज ने पंजाब को 2-0 से हराकर तीसरे स्थान पर रहा।

संतोष ट्रॉफी के बारें में:- संतोष ट्रॉफी एक स्टेट लेवल फुटबॉल प्रतियोगिता है।

  • इस टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 1941 में भारतीय फुटबॉल संघ (IFA) द्वारा शुरू किया गया था, इसका नाम IFA के पूर्व अध्यक्ष, सर मनमथ नाथ रॉय चौधरी के नाम पर शुरू किया गया था जो संतोष के महाराजा थे।
  • संतोष बांग्लादेश में स्थित एक स्थान है।

महिला T20 वर्ल्ड कप 2023

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों से हराकर छठी बार जीत दर्ज की।

  • बेथ मूनी को 53 गेंदों में 74 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
  • ऑस्ट्रेलिया की ही एश्ली गार्डनर को सीरीज में 110 रन बनाने के साथ 10 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
  • दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ट ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 230 रन बनाये।
  • इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टन ने सबसे अधिक 11 विकेट लिए।
  • पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने यह ख़िताब वर्ष 2010 में जीता था।
  • महिला T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी।
  • T20 वर्ल्ड कप की पहली चैंपियन टीम इंग्लैंड थी।
  • अब तक आठ बार महिला T-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा चुका है।

सौराष्ट्र ने बंगाल को हराकर रणजी ट्रॉफी जीता

सौराष्ट्र ने 19 फरवरी, 2023 को खेले गए फाइनल मैच में बंगाल को 9 विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी 2022-23 जीत लिया है।

  • सौराष्ट्र ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना दूसरा रणजी ट्रॉफी जीता।
  • सौराष्ट्र ने पहली बार 2019-20 में रणजी ट्रॉफी ख़िताब जीता था।
  • 9 विकेट लेने वाले सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट मैन ऑफ द मैच, जबकि टीम के अर्पित वसावड़ा रणजी सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

दीप्ति शर्मा के T20 इंटरनेशनल में 100 विकेट

दीप्ति शर्मा T20 इंटरनेश्नल में 100 विकेट लेने वाली भारत की पहली गेंदबाज बन गयी हैं। इससे पहले पूनम यादव ने भारत की ओर से 98 विकेट लिए हैं।

  • दीप्ति ने आईसीसी महिला विश्व कप-2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है।
  • पुरुष क्रिकेट में भारत की ओर से T20I में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने T20I फॉर्मेट में 91 विकेट लिए है।

पहली महिला प्रीमियर लीग की नीलामी

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन 13 फरवरी, 2023 को मुंबई में किया गया।

  • वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 से 26 मार्च, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
  • पहले संस्करण में कुल 22 मुकाबले खेले जायेंगे।
  • इस नीलामी में 87 खिलाड़ी खरीदे गए, जिसमें 30 विदेशी शामिल हैं।
  • टीम इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं।

टॉप 5 महंगे खिलाड़ी – टीम

1. स्मृति मंधाना (3.40 करोड़) - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)

2. एश्ले गार्डनर (3.20 करोड़) - गुजरात जायंट्स

3. नैट साइवर-ब्रंट (3.20 करोड़) - मुंबई इंडियंस

4. दीप्ति शर्मा (2.60 करोड़) - यूपी वॉरियर्स

5. जेमिमा रॉड्रिग्स (2.20 करोड़) - दिल्ली कैपिटल्स

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान इयोन मोर्गन का संन्यास

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान इयोन मोर्गन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।

  • इयोन ने 126 एकदिवसीय और 72 T20 में इंग्लैंड की कप्तानी की।
  • दोनों प्रारूपों में कप्तान के रूप में इयोन ने 118 मैचों में इंग्लैंड को जीत दिलाई है।
  • इयोन के नेतृत्व में वर्ष 2019 में इंग्लैंड एकदिवसीय क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बना था।
  • इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक ODI रन (6,957) का रिकॉर्ड इयोन मॉर्गन के पास ही है।
  • इयोन इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक T20 रन (2,458) बनाने वाले भी खिलाड़ी है।
  • ODI और T20 दोनों प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड भी इयोन के नाम है।
  • इयोन मॉर्गन ने अपना वनडे डेब्यू स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 अगस्त, 2006 को किया था।
  • उन्होंने अपना आखिरी वनडे नीदरलैंड के खिलाफ 19 जून, 2022 को खेला था।
Showing 71-80 of 480 items.