रबर
हाल ही में, रबर के बागान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसके सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- भारत में रबर का सबसे बड़ा उत्पादक कर्नाटक है।
- प्राकृतिक रबड़ के लिए नमी और बहुत ठंडी परिस्थितियों की आवश्यकता होती है।
- रबड़ को शक्ति प्रदान करने के लिए "निकल" (Nickel) के साथ "वल्कनाइज़ेशन" (Vulcanisation) प्राकृतिक रबड़ का शोधन करती है।
नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:
A |
केवल I और II
|
|
B |
केवल II और III
|
|
C |
I, II, III
|
|
D |
उपरोक्त में से कोई नहीं
|
Explanation :
प्राकृतिक रबड़ "हेवी ब्रासिलिनेसिस" (Hevea brasiliensis) से उत्पादित होती है। पौधे से रबड़ लेटेक्स के निष्कर्षण को "टैपिंग" कहा जाता है। रबर के पौधे को नमी की तो आवश्यकता होती है लेकिन ठंडी परिस्थितियों की नहीं। इसलिए, पहाड़ी और तटीय इलाके रबर के बागानों के लिए अनुकूल होते हैं। भारत में रबर के कुल उत्पादन का 90% रबर उत्पादन केरल करता है। रबर को "सल्फर" के साथ 140-180 डिग्री तापमान पर गर्म करने की प्रक्रिया "वल्कनाइज़ेशन" (Vulcanisation) कहलाती है इस प्रक्रिया से इसे क्रॉस-लिंक संरचना मिलती है जो रबर को शक्ति प्रदान करती है।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए यह प्रश्न इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
केरल में आई बाढ़ के कारण, रबर के बागान बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जोकि भारत में रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसलिए, हम प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए केरल से सम्बंधित सभी मुद्दों पर छात्रों का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।
स्रोत: द हिंदू
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे