WOAH क्षेत्रीय आयोग का 33वां सम्मेलन

  • 17 Nov 2023

भारत ने 13 से 16 नवंबर, 2023 तक एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन की मेजबानी की।

  • यह 4 दिवसीय कार्यक्रम नई दिल्ली में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय केपशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
  • मई 2023 में पेरिस में आयोजित विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) के प्रतिनिधियों की विश्व सभा के 90वें आम सत्र के दौरान इस कार्यक्रम की मेजबानी का निर्णय लिया गया था।
  • इंडोनेशिया द्वारा एशिया और प्रशांत के लिए 34वें डब्ल्यूओएएच क्षेत्रीय सम्मेलन की मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त की गई है।
  • विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो विश्व भर में पशु स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिये उत्तरदायी है।