"इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग 2023"

  • 17 Nov 2023

15-17 नवंबर, 2023 के मध्य नई दिल्ली में भारतीय नौसेना का वार्षिक शीर्ष-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन– ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद’ (IPRD) आयोजित किया गया।

  • आईपीआरडी-2023 का व्यापक विषय (Theme) हिंद-प्रशांत समुद्री व्यापार और कनेक्टिविटी पर भू-राजनैतिक प्रभाव” था।
  • IPRD-2023 का आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा अपने ज्ञान भागीदार के रूप में नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन (NMF) के सहयोग से किया गया।
  • 2005 में स्थापित, एनएमएफ भारत के अग्रणी समुद्री थिंक-टैंक में से एक है, जो भारत के समुद्री हितों से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • आईपीआरडी, गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव 2023 के अनुसरण के तहत आयोजित हुआ। भारतीय नौसेना द्वारा गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव 29 से 31 अक्टूबर 2023 के दौरान गोवा में आयोजित किया गया था।
  • भारत और प्रशांत क्षेत्र में वैश्विक जनसंख्या का 64% निवास करता है और यह क्षेत्र वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 62% का योगदान देता है।
  • वैश्विक व्यापार का 50% और तेल का 40% हिंद-प्रशांत क्षेत्र से होकर गुजरता है।
  • भारत का 90% व्यापार हिंद-प्रशांत क्षेत्र से होता है, जिसमें 80% महत्वपूर्ण माल ढुलाई (कोयला, पेट्रोलियम व गैस, लौह अयस्क, उर्वरक आदि) शामिल हैं।