‘छऊ पर्व’ महोत्सव का उद्घाटन

  • 17 Nov 2023

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 15 नवंबर, 2023 को छऊ लोक नृत्य पर 'छऊ पर्व' का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 15-17 नवंबर, 2023 को श्रीनगर में आयोजित किया गया।

  • इस महोत्सव का उद्देश्य इस पारंपरिक नृत्य शैली के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है।
  • छऊ' एक प्रकार की नृत्य नाटिका है, जो पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में अपने पारंपरिक रूप में देखने को मिलती है।
  • यह महोत्सव संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था।